Loading...

माजरा पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, आरोपी पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Sep 2025 • 1 Min Read

सिरमौर / माजरा

जिला सिरमौर में पुलिस थाना माजरा की टीम ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमरगढ़ में एक व्यक्ति के कब्जे से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

घर की आटा चक्की से चला रहा था धंधा
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अमरगढ़ निवासी पान सिंह के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके घर में बने आटा चक्की वाले कमरे से अवैध शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से शराब बेचने का धंधा कर रहा था।

एक्साइज एक्ट में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपी पान सिंह के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।