Loading...

माजरा पुलिस ने पिकअप से बरामद की अवैध लकड़ी, मामला दर्ज

PARUL • 25 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत पुलिस थाना माजरा की टीम ने एक पिकअप से अवैध लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने पिकअप चालक दाउद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना माजरा की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक पिकअप (HP18B-0380) को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप से अवैध लकड़ी बरामद हुई। जब पुलिस ने लकड़ी ले जाने के संबंध में परमिट मांगा तो चालक कोई भी परमिट पेश नहीं कर सका।

जिसके बाद उन्होंने लकड़ी को कब्जे में ले लिया। लकड़ी की कुल कीमत 1,25,371 बताई गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है। एसपी रमन कुमार मीणा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।