माजरा पुलिस ने रिहायशी मकान से अवैध शराब की बरामद, मामला दर्ज
HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान धौला कुआं के पास एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान फूल सिंह निवासी गांव भारापुर, डा. धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान में अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने उसके मकान में दबिश थी। इस दौरान पुलिस को मौके से 12 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।