Loading...

माजरा पुलिस ने 14 लीटर अवैध शराब सहित काबू की महिला, केस दर्ज

Ankita • 23 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान धौला कुआं के पास एक महिला को 14 लीटर अवैध शराब के साथ काबू किया है। आरोपी महिला की पहचान स्वर्णो देवी निवासी गांव रामपुर माजरी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला अपने घर में अवैध शराब की खरीद-फरोक्त का अवैध धंधा करती है। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए स्वर्णो देवी के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर के अंदर से 14 लीटर नाजायज शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की। लिहाजा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।