Loading...

माजरा में पुलिस ने मकान में दबिश देकर बरामद किए नशीले कैप्सूल

PARUL • 10 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा में पुलिस ने एक महिला के मकान से 336 नशीले कैप्सूल बरामद किए है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी महिला की पहचान साहिदा बेगम पत्नि स्व= श्री युसुफ अली निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला तह. पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त महिला के मकान में दबिश दी।

तलाशी के दौरान महिला के मकान से 336 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। एसपी रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।