Loading...

माजरा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

Ankita • 15 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। बाइक सवार को खड़े ट्रक से टकराने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। माजरा पुलिस थाने की टीम ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय हेमचन्द पुत्र बहादुर सिह निवासी गांव रूखडी डा. शम्भुवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर मोटर साईकल नम्बर एचपी17ए-8523 को स्वयं चलाता हुआ अपने घर रूखड़ी की तरफ जाते समय सुखचैनपुर में दून वैली स्कूल के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक नम्बर एचपी71-9928 के पीछे टकरा गया और टकराने के कारण उसे सिर में चोटें आई।

यह हादसा हेमचन्द द्वारा अपने मोटर साईकल को लापरवाही से चलाते हुए ट्रक के पीछे टकराने के कारण हुआ। जिसमें अस्पताल मे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। माजरा पुलिस थाना प्रभारी प्रताप परमार ने बाइक दुर्घटना में युवक की मौत की पुष्टि की है।