माजरा स्कूल में छात्रों को दी गई बाल विवाह व पॉक्सो एक्ट की जानकारी
HNN/ पावंटा साहिब
जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना पावंटा साहिब के संयुक्त प्रयास से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा मे नशे से बचाव, बाल विवाह तथा पोक्सो एक्ट, बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे में बताया।
लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) तथा किशोर न्याय (संशोधित 2021) अधिनियम,बाल श्रम निषेध अधिनियम, तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी।
उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। सिविल हॉस्पिटल पोंटा साहिब से दलीप शर्मा अडोलेसेन्ट हेल्थ कॉउंसलर ने बच्चों को स्वास्थय सम्बन्धित जानकारी दी। बाल विकास परियोजना कार्यालय पावंटा साहिब से आईसीडीएस पर्यवेक्षक दीपा चौहान ने बच्चों को वो दिन योजना के अंतर्गत स्वास्थय से सम्बन्धित जानकारी दी।
आउट रीच वर्कर आइशा ने फॉस्टर केयर तथा स्पॉन्सरशिप योजना तथा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 बारे में बताया। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने जिला बाल सरंक्षण विभाग द्वार दी गई।
जानकारी को अपने तक न रख कर समाज में जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य ने जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना पावंटा साहिब का इस शिविर का आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
इस शिविर में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम, आउट रीच वर्कर आइशा, बाल विकास परियोजना पावंटा साहिब से पर्यवेक्षक दीपा चौहान, आंगनवाडी वर्कर, सिविल हॉस्पिटल पावंटा साहिब से दलीप शर्मा अडोलेसेन्ट हेल्थ कॉउंसलर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा, अन्य अध्यापक गन, सहित सभी स्कूली बच्चों ने भाग लिया।