लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मातम में बदली शादी की खुशियां, युवक ने जहर निगल कर किया सुसाइड

SAPNA THAKUR | 21 नवंबर 2022 at 10:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी में शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। हुआ यूँ कि युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। हालांकि उसे उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया था परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी अनुसार, ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत बदोली के गांव दरेक लाहड़ निवासी 27 वर्षीय रोहित उर्फ राहुल पुत्र सुभाष चंद की तीन दिसंबर को शादी होनी थी। इसी बीच रोहित की फोन पर अपनी मंगेतर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवक ने तैश में आकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वह युवक की बिगड़ती हालत को देख उसे ज्वालामुखी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां पर युवक की मौत हो गई। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]