Loading...

मिनी चिड़ियाघर रेणुकाजी में पहुंचा तेंदुए का एक नया जोड़ा, अब इतनी हुई संख्या…..

Ankita • 20 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ श्री रेणुका जी

मिनी चिड़ियाघर रेणुकाजी में आज बुधवार को तेंदुए का एक नया जोड़ा पहुंचा है। बता दें वन्य प्राणी विभाग के रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी (शिमला) से यह तेंदुए का नया जोड़ा लाया गया है। एक नर है और दूसरी मादा। मादा की उम्र ढाई साल और नर की उम्र छह साल बताई गई है।

बता दें कि टूटीकंडी से नया जोड़ा लाने जाने से पहले यहां तीन तेंदुए थे। जानकारी के मुताबिक, अब चिड़ियाघर रेणुकाजी में तेंदुए की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बता दें दोनों नर और मादा तेंदुए तंदुरुस्त हैं।

पहले दिन इस जोड़े को विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इनमें से एक मादा तेंदुए को साथ ही रेस्क्यू स्टेशन टूटीकंडी भेज दिया है। इसे कुछ समय पहले धौलाधार की पहाड़ियों से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर लाया गया था।