Loading...

मिशन वात्सल्य असहाय बच्चों की उम्मीद, जोगिंदर नगर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Sep 2025 • 1 Min Read

जोगिंदर नगर में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 120 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर में असहाय बच्चों को योजनाओं से जोड़ने के महत्व पर जोर दिया गया।

जोगिंदर नगर

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित इस शिविर में चौंतड़ा खंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर शामिल हुए।

एन.आर. ठाकुर का संदेश
जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर ने कहा कि मिशन वात्सलय, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना और इंदिरा गांधी सुख-शिक्षा योजना अनाथ और असहाय बच्चों के लिए जीवनरेखा साबित हो रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि प्रत्येक पात्र बच्चे को योजना से जोड़ा जाए।

अन्य अधिकारियों की जानकारी
बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, देई योजना और अन्य योजनाओं पर जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी शैलजा अवस्थी ने बाल विवाह रोकथाम, स्पॉन्सरशिप और दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया समझाई। विधिक एवं प्रोबेशन अधिकारी रमा कुमारी ने पॉक्सो और किशोर न्याय अधिनियम पर जानकारी दी।

प्रतिभागियों की सहभागिता
शिविर के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की शंकाओं का समाधान किया गया और बच्चों से संबंधित योजनाओं की प्रचार सामग्री वितरित की गई।

Related Topics: