Loading...

मीट विक्रेताओं की दुकानों पर विभाग ने दी दबिश, सात के काटे चालान

PRIYANKA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो, इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड़ पर है। विभाग ने त्योहार सीजन से ही खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने शुरू कर दिए थे, तब से लेकर विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। बता दें कि बीते कल शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर सुशील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नाहन के मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की।

विभागीय टीम की अचानक दबिश से मीट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। टीम ने निरीक्षण के दौरान सात मीट विक्रेताओं के चालान किए। टीम ने देखा कि मीट की दुकानों पर साफ सफाई नहीं थी, खुले में मीट रखा हुआ था। इतना ही नहीं कुछ दुकानों पर तो अनहाइजेनिक तरीके से मीट मिला। जिसके चलते विभाग ने कड़ी कार्यवाही अमल में लाई और 7 दुकानदारों के चालान किए।