Loading...

मुख्यमंत्री इस दिन होंगे जवाली विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर….

PARUL • 14 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16 मार्च को जवाली विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे है। मुख्यमंत्री इस दौरान जवाली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

यह जानकारी मंडल अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया ब्लॉक प्रवक्ता संसार सिंह संसारी ने दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मिनी सचिवालय जवाली के ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया ब्लॉक प्रवक्ता संसार सिंह संसारी ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस जवाली द्वारा मुख्यमंत्री का कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के नेतृत्व में बैंड बाजा के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा।