Loading...

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने क्रिसमस पर राज्य के लोगों को दी बधाई, बोले- यह त्योहार समाज में….

SAPNA THAKUR • 25 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्रिसमस पर राज्य के लोगों, विशेषकर ईसाई भाइयों को बधाई दी हैै। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में लोगों से एक न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए ईसा मसीह के जीवन और सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि यह त्योहार समाज में भाईचारे के बंधन को मजबूत करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हैं क्योंकि इनसे हमें सेवा भाव, करुणा और विनम्रता की सीख मिलती है। उधर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आशा व्यक्त की है कि उत्सव का यह अवसर समाज में शांति और भाईचारा लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व मानवता के प्रति प्रेम का संदेश देता है और सभी को करुणा, नेकी और धर्म परायण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि क्रिसमस की सच्ची भावना हमें जरूरतमंदों की मदद करने और निराश लोगों के जीवन में आशा का संचार करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कामना की कि यह अवसर समाज में दयालुता की भावना पैदा करेगा।