मुख्यमंत्री की देर रात बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में भर्ती
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की देर रात अचानक पेट दर्द होने से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया। बता दें कि अब उनकी तबीयत में सुधार है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2:30 बजे मुख्यमंत्री को अचानक पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें सीएम निवास ओक ओवर से आईजीएमसी शिमला लाया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
उपचार के दौरान के पता चला है कि सीएम के पेट में दर्द के अलावा सूजन भी है। ऐसे में उन्हें भर्ती कर लिया गया। फिलहाल, सीएम सुक्खू को आईजीएमसी अस्पताल के स्पेशल वार्ड में दाखिल किया गया है।
उधर,आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री की हालत अभी ठीक है। हालांकि अभी उनके कुछ टेस्ट होना बाकी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा।