Loading...

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने हिमाचल भवन में संभाला पदभार

SAPNA THAKUR • 31 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री के नवनियुक्त विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) कुलदीप सिंह बांशटू ने हिमाचल भवन, नई दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण किया। भारतीय सेना में कर्नल पद से सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह बांशटू ने 26 साल तक सेना में अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की हैं। वह हिमाचल प्रदेश के रोहडू के एक बागवान परिवार से संबंध रखते हैं।

उन्होंने भारत सरकार के खेल मंत्रालय में आठ वर्षों तक खेल सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है। बता दें कि उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया जिसके बाद बीते रोज़ उन्होंने अपना पदभार संभाला।