Loading...

मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां करना बंद करे भाजपा- प्रदेश महिला कांग्रेस

SAPNA THAKUR 27 Dec 2022 Edited 27 Dec 1 min read

HNN/ शिमला

प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सत्ता जाने के बाद लोगों से सहानुभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनब चंदेल ने भाजपा को चेतावनी दी कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर भाजपा लगाम लगवाएं अन्यथा महिला कांग्रेस भी ऐसी टिप्पणियों का मुंह तोड़ जवाब देने से पीछे नही हटेगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है।

भाजपा के नेता सत्ता छीन जाने के बाद अपना मानसिक सतुंलन खोते जा रहें हैं और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा व अनाप शनाप बयान बाजी कर रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस समय आराम की बहुत जरूरत हैं। जेनब चंदेल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश को वित्तीय संकट में डालने के लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने हमेशा ही झूठ बोल कर लोगों को गुमराह किया है।

चंदेल ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस सरकार भाजपा के सभी काले कारनामों को जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी आंदोलन से न तो डरने वाली है और न ही घबराने वाली। उन्होंने भाजपा नेताओं को अपनी हद में रहने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने गुनाहों की सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।