Loading...

मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव बने आईएएस विवेक भाटिया, अधिसूचना जारी

PRIYANKA THAKUR • 28 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

आईएएस विवेक भाटिया को मुख्यमंत्री का प्रधान निजी सचिव बनाया गया है। इस संबंध में बुधवार को मुख्य सचिव आरडी धीमान ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईएएस किरण भड़ाना सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नई निदेशक होंगी।

2011 बैच के आईएएस विवेक भाटिया अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण निदेशालय के निदेशक के पद पर तैनात हैं। विवेक भाटिया बिलासपुर और चम्बा जिलों के डीसी भी रह चुके हैं।वह मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर से संबंध रखते हैं।