लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक है काँगड़ा, भव्य होगी जन आभार रैली- केवल पठानिया

PRIYANKA THAKUR | 2 जनवरी 2023 at 12:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत को लेकर काँगड़ा की जनता बेहद उत्सुक है। मुख्यमंत्री की धर्मशाला में होने वाली जन आभार रैली को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार काँगड़ा आ रहे हैं और 3 जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर स्टेडियम में वे काँगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाली जन आभार रैली बहुत भव्य होगी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दे दिये गए हैं। केवल पठानिया ने कहा कि संगठन के स्तर पर भी रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ ज़ोरों से चल रही है। उन्होंने काँगड़ा की जनता से आह्वान किया कि वह 4 जनवरी को ज़ोरावर स्टेडियम में भारी संख्या में पहुँच कर मुख्यमंत्री का अभिवादन स्वीकार करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि जन आभार रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के जीते हुए सभी विधायक जनता के अभिवादन के लिए उपस्थित रहेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]