HNN / नाहन
नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बजट ऐतिहासिक एवं सर्वहितकारी बजट है। इस बजट में उन्होंने सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। ऐसा बजट आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत नहीं किया है। रावत ने बताया कि इस बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुजुर्ग एवं महिलाओं का सम्मान करते हुए अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में वृद्धा पेंशन की उम्र 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की और अब यह उम्र 60 वर्ष कर दी है।
इतना ही नहीं मजदूरों की दिहाड़ी भी एक मुफ्त 50 रुपए बढ़ाई है। इसके साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, जल रक्षक, जलवाहक, मल्टी टास्क वर्कर, पंचायत चौकीदार, राजस्व चौकीदार के अतिरिक्त अन्य छोटे कर्मचारियों को भी अनेकों सौगातें दी है। रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने कभी भी अपने बजट में मजदूरों की दिहाड़ी 10 रुपए से ऊपर नहीं बढ़ाई है। अन्य छोटे कर्मचारियों को भी उन्होंने कोई विशेष लाभ नहीं दिए है। उनकी तुलना में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है जिसकी सराहना सभी लोग कर रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जयराम ठाकुर में चुने हुए प्रतिनिधियों की भी भारी बढ़ोतरी की है। रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट में सबका साथ सबका विकास नजर आता है। उन्होंने बताया कि जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सरकार को विकास के दम पर रिपीट करेंगे। उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जमीन से जुड़े हुए नेता है इसलिए वह जमीनी हकीकत को बखूबी जानते हैं। उनकी लोकप्रियता कांग्रेस पार्टी के नेताओं को रास नहीं आ रही है।
रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी बिना दूल्हे की बारात है। कांग्रेस पार्टी के पास ना कोई नेता है और ना कोई नीतियां है। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता मुख्यमंत्री बनने के हसीन सपने देख रहे हैं, इसलिए उनके नेता कईयों गुटों में बैठे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





