Loading...

मुख्यमंत्री ने देश प्यार समाचार पत्र की संपादक के निधन पर किया शोक व्यक्त

Ankita • 12 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश प्यार समाचार पत्र की संपादक एवं दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता राजेश मलकानिया की माता श्रीमती कमलेश मलकानिया के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उनका आज चंडीगढ़ में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती कमलेश मलकानिया का पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।