Loading...

मुख्यमंत्री ने राजगढ़ सड़क दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

Ankita • 16 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रातः जिला सिरमौर के लनाचेत-राजगढ़ मार्ग पर पबौर के पास वाहन दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।