मुख्यमंत्री ने लिया पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Chief-Minister-took-stock-o.jpg

HNN/ मंडी

सुंदरनगर के जवाहर पार्क में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र की रैली आयोजित होने जा रही है। विभाग के द्वारा इसको लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी जिला मंडी के सुंदर नगर पहुंचे थे जहाँ उन्होंने जवाहर पार्क में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को जांच कर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद देने देवभूमि हिमाचल पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन। कल सुंदरनगर में उनकी विशाल जनसभा होगी, इसके दृष्टिगत आज सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।