मुख्यमंत्री ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों को दिए सख्त निर्देश, कहा…
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों को आज सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखें। जब तक सरकार कोई निर्णय ना लें तब तक किसी भी सूचना को लीक न किया जाए।
राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन बंद नहीं की जाएगी इसमें और सुधार लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टूटीकंडी क्रॉसिंग स्थित पार्किंग में राज्य सरकार के कई अन्य कार्यालयों को भी शिफ्ट किया जाएगा।