मुख्यमंत्री ने सरकार की हरित पहल पर एक वृत्तचित्र फिल्म की जारी
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के ओक ओवर में महादेव स्टूडियो द्वारा निर्मित वीडियो गीत “माटी का सपूत” जारी किया।
वीडियो गीत में हिमाचल के समग्र विकास और सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को चित्रित करने के अलावा जन कल्याण के लिए की गई पहल को शामिल किया गया है।
उन्होंने महादेव स्टूडियो द्वारा निर्मित लघु वृत्तचित्र फिल्म “ग्रीन एनर्जी स्टेट” भी जारी की। मुख्यमंत्री ने निर्माता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को ‘हरित एवं स्वच्छ राज्य’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सरकार की नई पहल की जानकारी मिल सकेगी।
वीडियो गीत का निर्माण मनोज गुप्ता ने किया है, निर्देशन राजेश कुमार ने किया है और गायक योगेश मुकुल ने गाया है।