HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के मंडी जिला अध्यक्ष अनूप शर्मा ने जारी एक बयान में कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है, फलस्वरुप जनता ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय किया है।
शिमला नगर निगम चुनावों में 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नगर निगम शिमला में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत जनता ने कांग्रेस सरकार को दी है। कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की धनबल और झूठ की राजनीति को शिमला की जनता ने दरकिनार किया है।
शिमला की जनता ने यह साबित कर दिया के कांग्रेस ने जनता से जो वादे विधानसभा चुनावों में किए थे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार उन्हें पूरा कर रही है तथा जनमानस के हितों के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश की आर्थिकी कैसे मजबूत हो ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया करवा सके भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर युवाओं बेरोजगारों के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी की मार झेल रही जनता मोदी सरकार को आने वाले लोकसभा चुनावों में आईना दिखाएगी। जनता का भाजपा से पूरी तरहसे मोहभंग हो गया है 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता मोदी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।
यह चुनाव 2024 के लिए मोदी सरकार के लिए इशारा है ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की सुख आश्रय ग्रीन एनर्जी राज्य हिमगंगे दुग्ध परियोजना व प्रमुखता से पुरानी पेंशन योजना बहाली जैसे बेहतरीन कार्यों से जनता की हितेषी व लोकप्रिय सरकार बन रही है।
शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की अप्रत्याशित व ऐतिहासिक जीत के लिए शिमला की समस्त जनता का दिल से आभार व बहुत-बहुत बधाई नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों वह कर्मठ कार्यकर्ताओं को जीत की बहुत-बहुत बधाई यह जीत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की व्यवस्था परिवर्तन व 100 दिनों के सुक्खू सरकार के कामों पर पर मोहर लगाई है।

