Loading...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एफआरए कैलेंडर जारी कर राजस्व अधिकारियों को दी कार्य योजना की दिशा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Apr 2025 • 1 Min Read

शिमला

एफआरए से जुड़ी गतिविधियों का होगा प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में वर्ष 2025-26 के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) से संबंधित वार्षिक कैलेंडर का औपचारिक रूप से विमोचन किया। इस कैलेंडर में वर्ष भर में एफआरए के तहत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

कैलेंडर बनेगा राजस्व अधिकारियों के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर प्रदेश के राजस्व अधिकारियों के लिए एक सटीक मार्गदर्शिका का कार्य करेगा। प्रत्येक गतिविधि की समय-सीमा और प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख इस दस्तावेज में किया गया है, जिससे प्रदेश में एफआरए कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और सुदृढ़ निगरानी को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा और अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने एफआरए कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के इस पहल को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।