मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की बड़ी घोषणा – कांगड़ा हवाईअड्डे से मार्च 2025 से सूर्योदय से सूर्यास्त तक उड़ानें शुरू होंगी।
हिमाचल प्रदेश में वाइनरी स्थापित करने की परियोजना शुरू, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
Himachalnow/कांगड़ा
कांगड़ा हवाईअड्डे के विस्तारीकरण से प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाईअड्डे के विस्तार के लिए दिसंबर तक भूमि मालिकों को 50 फीसदी मुआवजा राशि वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाईअड्डे पर मार्च 2025 से सूर्योदय से सूर्यास्त तक हवाई जहाज की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।इसके लिए सरकार एयरपोर्ट अथॉरिटी को अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया करवाएगी।
उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की योजना कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।