मुख्यमंत्री से मिला जिला कांगड़ा गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल
सीएम सुक्खू बोले - दो साल में सड़क से जुड़ जाएगा दुर्गम इलाका बड़ा भंगाल
HNN/कांगड़ा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया है कि अराजपत्रित कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान, महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि इस बैठक से कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हो सकेगी और उनका निदान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पदोन्नतियों को समय पर करवाने का आश्वासन दिया है और शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायकों के पदों पर पदोन्नतियों को दो दिन के भीतर करवाने के निर्देश दिए हैं।
महासंघ ने मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई के आश्वासन का स्वागत किया है और कहा है कि इस निर्णय से न केवल वरिष्ठ सहायकों, बल्कि शिक्षा और अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी बहुत राहत मिलेगी।
