मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को बिलासपुर में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का नेतृत्व करेंगे, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 दिसंबर को बिलासपुर प्रवास के दौरान नशा विरोधी एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान वे जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
बिलासपुर
एंटी चिट्टा वॉकाथॉन में करेंगे शिरकत
एक विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को सुबह 10:45 बजे एम्स हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात 10:55 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर परिसर से सिंथेटिक ट्रैक लुहणू मैदान तक आयोजित एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का नेतृत्व करेंगे।
विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे उपायुक्त कार्यालय के समीप पहुंचकर बिलासपुर शहर के लिए प्रस्तावित वॉटर एंड सेनिटेशन परियोजना और पुलिस लाइन बिलासपुर में बनने वाले स्टाफ क्वार्टर की आधारशिला रखेंगे।
सीसीटीवी मैट्रिक्स और सर्विलांस सेंटर का उद्घाटन
इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां वे सीसीटीवी मैट्रिक्स इंस्टॉलेशन परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर और घुमारवीं नगर क्षेत्र के लिए पीएमकेकेकेवाई योजना के तहत डीएमएफटी (नेत्रम् सर्विलांस एवं क्राइम रिस्पांस सेंटर) का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 2:25 बजे एम्स हेलीपैड बिलासपुर से वापसी का निर्धारित है।