Loading...

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अपील, मतदान कर श्याम सरन नेगी को दे सच्ची श्रद्धांजलि

PRIYANKA THAKUR • 11 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कल 12 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है और पोलिंग पार्टियां भी अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच चुकी है। ऐसे में कल होने वाले मतदान को लेकर आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं से एक विशेष अपील की है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता दिवंगत श्याम सरन नेगी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनकी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है। नेगी  को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब सभी प्रदेशवासी 12 नवंबर को बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे। 

गौरतलब है कि श्याम सरन नेगी का 5 नवंबर को निधन हो गया था। उन्होंने निधन से दो दिन पहले ही बैलेट पेपर से मतदान किया था। हालांकि वह हर बार की तरह इस साल भी बूथ पर जाकर मतदान करना चाहते थे। लेकिन तबीयत ठीक ना होने के चलते उन्होंने घर से यह मत डालने का निर्णय लिया। लेकिन मत डालने के दो दिन बाद वह दुनिया को अलविदा कह गए।