लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संगड़ाह और शिलाई में स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

SAPNA THAKUR | 19 नवंबर 2022 at 7:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन आज शनिवार को संगड़ाह और शिलाई में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम, रेणुका चुनाव क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डा. विक्रम नेगी और शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंघा तथा निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरमौर राम कुमार गौतम ने जानकारी दी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने प्रवास के प्रथम दिन शुक्रवार को सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारियों सहित नाहन और पच्छाद के स्ट्रांग रूम तथा वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव तथा सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर रविवार को पांवटा साहिब में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवम्बर को हुए मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए जिला में पांच स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]