HNN/ बिलासपुर
हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा भी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने प्रवास के दौरान झंडुता कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम, घुमारवीं डिग्री कॉलेज और बिलासपुर सदर विधानसभा के अंतर्गत डिग्री कॉलेज बिलासपुर में श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र और सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव व सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 12 नवम्बर को हुए मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए जिला में 3 जगह पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जहां पर इन ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group