लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों….

SAPNA THAKUR | 19 नवंबर 2022 at 12:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर हैं। इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने प्रवास के प्रथम दिन शुक्रवार को नाहन और पच्छाद में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव तथा सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, राम कुमार गौतम तथा पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डा. संजीव धीमान, नाहन निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी रजनेश कुमार व निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज शनिवार को संगडाह और शिलाई के स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 12 नवम्बर को हुए मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए जिला में पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां पर इन ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]