Loading...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी 4 और 5 जून को शिलाई में करेंगी महिला मतदाता जागरूकता और पंजीकरण पर विशेष फोकस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Jun 2025 • 1 Min Read

नाहन

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर चलेंगे मतदाता जागरूकता शिविर

शिलाई में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी नंदिता गुप्ता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता 4 और 5 जून को सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करेंगी और मतदान से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगी।

महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर
उनके प्रवास का मुख्य उद्देश्य शिलाई क्षेत्र में महिलाओं की निर्वाचन भागीदारी को प्रोत्साहित करना और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना है। वह पंचायत स्तर पर आयोजित विभिन्न मतदान जागरूकता शिविरों में भाग लेंगी और पंजीकरण प्रक्रिया की निगरानी भी करेंगी।

बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों का होगा सत्यापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शिलाई क्षेत्र के सभी 111 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा उपलब्ध मतदाता सूचियों का पंचायत के परिवार रजिस्टरों से मिलान किया जाए। जिन पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में नहीं है, उनकी जानकारी जुटाकर बीएलओ को उनके घर जाकर पंजीकरण फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए जाएंगे।

महिलाओं से संवाद कर जानेंगी कम भागीदारी के कारण
नंदिता गुप्ता शिलाई विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से सीधे संवाद भी करेंगी और इस क्षेत्र में महिला मतदाताओं की कम भागीदारी के पीछे के कारणों को समझने का प्रयास करेंगी।

Related Topics: