Loading...

मुस्लिम समुदाय ने इसाई समुदाय को नाहन चर्च में पहुंचकर क्रिसमस की दी बधाई

PARUL • 25 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/नाहन

ऑल हिमाचल प्रदेश मुस्लिम वैलफेयर सोसाईटी के मुख्य सलाहकार नसीम दीदान ने बताया कि नाहन में मुस्लिम समुदाय ने इसाई समुदाय के भाईयों और बहनों को नाहन चर्च में पहुंचकर क्रिसमस की बधाई दी। कैप्टन सलीम अहमद जिलाध्यक्ष, मुस्लिम कमेटी प्रधान मस्जिद कालीस्थान, इसरार अहमद व प्रधान गुन्नुघाट आदि सम्मलित रहे।

चर्च के इन्चार्ज पादरी/फादर, कॉरमल कॉनवेन्ट स्कूल की प्रधानाचार्य तथा चर्च में अन्य उपस्थित बहनों व भाईयों को क्रिसमस के शुभ अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए फूलों के गुलदस्तें व गुलाब की स्टिकों से स्वागत करते हुए क्रिसमस का केक भेंट किया। दीदान व कैप्टन सलीम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रत्येक धर्म के उत्सव हमें आपसी भाईचारा व धार्मिक भावना का सन्देश देते है।

भारतीय संस्कृति में जिस प्रकार पेड़ पौधों की पूजा की जाती है जो पर्यावरण का संरक्षक भी है, उसी प्रकार क्रिसमस आयोजन में भी महत्वपूर्ण क्रिसमस ट्री, एक ऐसा बड़ा पेड़ माना जाता है जो हमेशा हरा भरा रहता है। प्राचीन रोम में विश्वास अनुसार यह पेड़ जीवन का प्रतीक माना जाता है।

दीदान ने कहा कि आज वक्त की सबसे बड़ी जरुरत यह है कि हम सभी धर्मो, मजहबों को एहतराम / आदर पैदा करके आपसी भाईचारे, इन्साफ और इन्सानियत को जिन्दा रखना सीखें ताकि मुल्क / देश व समाज में अमन, महोब्बत व शन्ति की फिजा कायम रहे।