Loading...

मुहर्रम पर मारपीट मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Ankita 19 Jul 2024 Edited 19 Jul 1 min read

पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायत सौंप मांगी आरोपियों की गिरफ्तारी

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। इस सिलसिले में शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी सिरमौर को शिकायत सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई।

पीड़ित पक्ष के जावेद ने बताया कि दो दिन पहले मुहर्रम के मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष व उनके कुछ युवा साथियों ने ताजिया निकालने के दौरान हमला कर दिया था, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसएसपीसिरमौर को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई है।