वैदिक मंत्रों के साथ सिद्ध पुरुषों की उपस्थिति में हुई मूर्ति स्थापना
HNN / नाहन
नाहन स्थित सिद्ध शक्तिपीठ अघोरी कुटिया में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मूर्तियां स्थापित की गई। भव्य नजारे के साथ मूर्तियां स्थापना से पहले महात्मा शिवदत्त गिरी की अगुवाई में मूर्तियों की शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें शिव परिवार बाबा बालक नाथ सिद्ध पुरुष अघोरी महाराज आदि की प्रतिमाएं शामिल रही। ढोल नगाड़ों के साथ नगर परिक्रमा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत करी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस भव्य नगर परिक्रमा में महादेव गिरी, सोमवार गिरी, शांति दास, तुरंत गिरी, माता रेणुका भारती, माता लक्ष्मी गिरी आदि भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। बता दें कि 1 दिसंबर से अघोरी कुटिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में दूरदराज क्षेत्रों व शक्तिपीठों से आए सिद्ध महात्मा भी शामिल है। इस शक्तिपीठ के महंत हरिओम गिरी ने बताया कि प्रमुख मूर्तियों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य वैदिक परंपरा को बनाए रखना है।

उन्होंने कहा प्रदेश व देश में सुख समृद्धि हो, शांति हो और लोगों में भाईचारे की भावना बनी रहे, इस उद्देश्य के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रदेश के भक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि इस सिद्ध शक्तिपीठ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में जरूर शामिल हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान करते हुए कहा कि 7 दिसंबर को होने वाले भंडारा वितरण समारोह में जरूर हिस्सा लें।

उन्होंने कहा यह सिद्ध शक्तिपीठ है, जहां पर किसी भी तरह की मनोकामना की पूर्ति होती है। मूर्ति स्थापना के दौरान भगत चतर सिंह, सतीश गर्ग, कमलेंद्र, तारा सैनी, जय नारायण, बृजमोहन, धर्मी देवी, राजकुमार, रामरतन, कुलविंदर कौर, बलविंदर कौर, दीपिका राणा, किरण, सरोज राणा, नीतू कश्यप आदि मुख्य रूप से शामिल रही।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





