मृत अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ मिला 46 वर्षीय व्यक्ति
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना के अंतर्गत लघट गांव में एक व्यक्ति मृत अवस्था में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान विजय कुमार (46) पुत्र दीना नाथ निवासी लखोह तहसील बिझड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बरमाणा निवासी संजय पुत्र जगरनाथ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई की दुकान पर हमीरपुर का एक व्यक्ति काम करता है। शुक्रवार को जब वह उसे उठाने के लिए कमरे में गया तो कमरा अंदर से बंद था।
जब उसे आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। दरवाजा तोड़ने पर देखा कि उक्त व्यक्ति मुह के बल बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर मदन धीमान ने की है।