Loading...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने थामा भाजपा का दामन, राकेश कालिया ने भी ली सदस्‍यता

PRIYANKA THAKUR • 25 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने कांग्रेस के दो बड़े चेहराें को पार्टी में शामिल किया है। शाहपुर से पूर्व विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बिलासपुर में जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है।

वहीं, गगरेट से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राकेश कालिया भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पहले भाजपा का यह बड़ा दाव है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया शाहपुर से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। बीते चुनावों में वह लगातार तीन बार भाजपा प्रत्‍याशी रहीं सरवीन चौधरी से हारे हैं। इस बार उन्‍होंने भाजपा का ही दामन थाम लिया है।

इस दौरान मेजर मनकोटिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बहुत बेहतर कार्य कर रही है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम भी देश सेवा में अपना सहयोग दर्ज कर सकें।