Loading...

मैक्लोडगंज / उपभोक्ताओं को चेतावनी, तय समय सीमा में करें बकाया बिल का भुगतान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 25 Mar 2026 Edited 24 Mar Quick read

Himachalnow / धर्मशाला

मैक्लोडगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लंबित विद्युत बिल जल्द जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

धर्मशाला/मैक्लोडगंज

ऑनलाइन और कैश काउंटर पर कर सकते हैं भुगतान

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल मैक्लोडगंज रमन भरमोरिया ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल पिछले एक माह या उससे अधिक समय से लंबित हैं, वे 27 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से भुगतान कर दें। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट, अन्य डिजिटल माध्यमों या उपमंडल कार्यालय के कैश काउंटर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिल जमा कर सकते हैं।

समय सीमा के बाद कनेक्शन काटने की चेतावनी

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक बिल जमा न करने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त सूचना के अस्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।