Loading...

मैक्लोडगंज में फिर पटरी पर लौटने लगा पर्यटन कारोबार, होटलों में लगातार हो रही बुकिंग

PRIYANKA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

डेढ़ माह की मंदी के बाद अब क्रिसमस और नववर्ष के दौरान मैक्लोडगंज में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या इन दिनों बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में यहाँ के होटलों की ऑनलाइन बुकिंग का दौर शुरू हो गया है।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मैक्लोडगंज में यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्रिसमस और नववर्ष के दौरान अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।

गौरतलब है कि हर साल बाहरी राज्यों के सैलानी बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख करते हैं। खासकर नया साल और क्रिसमस मनाने के लिए। इस बार भी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।