Loading...

मैदानी जिलों में सुबह-शाम धुंध का अलर्ट, 6 जनवरी तक मौसम…..

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में 5 जनवरी तक सुबह और शाम धुंध के छाए रहने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत 6 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा और 7 जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

बता दें कि बीते रोज़ भी अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल सहित लाहौल और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा, बारालाचा पास, घेपन पीक, शिगरी ग्लेशियर, तंगलंगला में भी हल्की बर्फ गिरी है। मौसम बदलने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।

वहीँ, घने कोहरे के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। कोहरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को आती है जिससे विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।