Loading...

मैहतपुर में 13 पदों पर भर्ती के लिए 16 सितंबर को ऊना में साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Sep 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

ऊना में जिला रोजगार कार्यालय में 16 सितंबर को अप्लाई इमिग्रेशन एंड एजुकेशन सर्विसेज मैहतपुर द्वारा विभिन्न 13 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

भर्ती के लिए 13 पद विज्ञापित
इन पदों में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान के एक-एक अध्यापक, आईईएलटीएस और पीटीई अध्यापक के एक-एक पद, चार कार्यालय सहायक, एक एचआर, दो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और एक रिसेप्शनिस्ट का पद शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 12वीं, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी जीव विज्ञान, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए और ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, आईईएलटीएस और पीटीई पदों के लिए आयु सीमा 22 से 45 वर्ष, कार्यालय सहायक, एचआर और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए 22 से 35 वर्ष और रिसेप्शनिस्ट पद के लिए 22 से 30 वर्ष तय की गई है।

दस्तावेज और संपर्क विवरण
योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78764-12058 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: