Loading...

मॉडर्न आईटीआई परागपुर में इस दिन आयोजित होगा कैंपस साक्षात्कार….

By Ankita Published: 27 Feb 2024, 2:52 PM | Updated: 27 Feb 2024, 2:52 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के परागपुर में स्थित मॉडर्न आईटीआई में 28 फरवरी को लुधियाना की कंपनी स्विफ्ट एलीवेटर कैंपस साक्षात्कार का आयोजन कर रही है। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें फिटर, मेकेनिकल और इलेक्ट्रीशियन ट्रेडों से पासआउट हो चुके प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।

आईटीआई प्रशिक्षणार्थीयों को 12000 प्रतिमाह मिलेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं जैसे सेफ्टी शूज, सेफ्टी हेलमेट, ईएसआई और पीएफ की सुविधा तथा एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए किराया भत्ता भी मिलेगा और इन्सेंटिव भी मिलेंगे।

एक साल के बाद प्रशिक्षणार्थियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी। कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा आधार कार्ड और चार पासपोर्ट फोटो सहित 28 फरवरी को सुबह 10 बजे मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रांगण में पहुंच जाएं।