Loading...

मॉर्डन आईटीआई परागपुर में इस दिन आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू….

By PARUL Published: 23 Mar 2024, 2:32 PM | Updated: 23 Mar 2024, 2:32 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में मॉडर्न आईटीआई परागपुर में बहुराष्ट्रीय कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) बद्दी द्वारा 27 मार्च, 2024 को अप्रेंटिसशिप के चयन हेतू कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, टर्नर, एयर कंडिशनर एंड रिफ्रेजेटर मेकेनिक और मशीनिस्ट ट्रेडों में पास हो चुके आईटीआई प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। उनकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित प्रशिक्षणार्थीयों को 10500 रुपये प्रतिमाह और ड्यूटी के समय मुफ्त खाना, वर्दी, जूते तथा ट्रांसपोर्ट सुविधाएं मिलेगी।

इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा आधार कार्ड और चार पासपोर्टसाइज फोटो सहित 10 बजे मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रांगण में पहुंच जाएं। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी।