मोखर के उमेश्वर राणा बने हिमाचल पुलिस में डीएसपी, यहां देंगे सेवाएं……

DSP.jpg

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के विकास खंड फतेहपुर के उमेश्वर राणा हिमाचल पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर चयनित हुए हैं। उमेश्वर राणा ग्राम पंचायत हौरी देवी के गांव मोखर के रहने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले उमेश्वर राणा ने कमीशन प्राप्त करके भारतीय जल सेना में 12 वर्ष तक सेवाएं दीं। उन्होंने लेफ्टिनेंट कमांडेंट के रूप में एडवांस सेवानिवृति ले ली थी।

जिसके बाद उमेश्वर ने 2022 में परीक्षा उत्तीर्ण करके यह मुकाम हासिल किया और अब डीएसपी पद पर चयनित होकर ऊना में अपनी सेवाएं देंगे। बता दें कि उमेश्वर राणा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल रैहन से प्राप्त की। जबकि कॉलेज स्तर की पढ़ाई शिमला के संजौली से उत्तीर्ण की।

उमेश्वर राणा के पिता भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद सूबेदार पद से सेवानिवृत हुए। उमेश्वर राणा की माता रीना ब्लॉक समिति सदस्य हैं। तो वहीं राणा के बड़े भाई योगेश्वर राणा इसी माह 11 दिसंबर को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं।