Loading...
una

मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग में दाखिले के लिए 24 अक्तूबर तक करें आवेदन, आईटीआई ऊना ने मांगे फार्म

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Oct 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

आईटीआई ऊना में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ऊना में सत्र 2025-26 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग में दाखिले के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। यह जानकारी आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये शुल्क अदा कर किसी भी कार्य दिवस में संबंधित संस्थान से प्राप्त किए जा सकते हैं।

योग्यता और फीस का विवरण
प्रशिक्षण की वार्षिक फीस 10,570 रुपये निर्धारित की गई है। इस कोर्स के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का दसवीं पास होना आवश्यक है तथा उसके पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का वैध लाइसेंस होना चाहिए।