लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मोदी और नड्डा के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता, हिमाचल की जनता भी बदलाव के लिए तैयार

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बिलासपुर में आयोजित एक स्वागत समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश ने तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेतृत्व सौंपा, भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार देश के कई राज्यों में रही, लेकिन दिल्ली में सरकार न होने की टीस हमेशा बनी रही

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी को यह बड़ी सफलता मिली है। इस जीत से हिमाचल प्रदेश के बेटे का भी योगदान जुड़ा हुआ है, जिससे यह जीत और भी विशेष हो गई है। जयराम ठाकुर ने दिल्ली की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी

दिल्ली की जनता ने झूठ और फरेब की राजनीति को नकारा

जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता ने न केवल भाजपा को सत्ता का अवसर दिया, बल्कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को उनकी झूठ और भ्रम की राजनीति के लिए सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश से भी यही आवाज उठ रही है

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश के लोग यह कह रहे हैं कि वर्तमान सरकार आम आदमी की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है। बुजुर्गों को छह महीने से पेंशन नहीं मिल रही, और लोग भाजपा से मांग कर रहे हैं कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाए।

विपक्ष का आरोप : हिमाचल सरकार हर मोर्चे पर विफल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार की गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश लगातार राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब सनातन धर्म के मंदिरों और उनकी संपत्तियों को निशाना बना रही है

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार नीतिगत फैसले लेने में असफल साबित हो रही है और समोसे जैसी मामूली चीजों की जांच करवाने में समय बर्बाद कर रही है। प्रदेश में हर वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरा हुआ है, लेकिन सरकार केवल अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]