लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मोबाइल चार्ज करते वक्त 18 वर्षीय युवक को लगा करंट, गई जान

Ankita | 5 अगस्त 2023 at 11:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलोआ में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां संदोटी गांव के रामदास के हंसते खेलते परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनका 18 वर्षीय बेटा करंट लगने से अचानक इस दुनिया को छोड़ कर चला गया। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय विजय पुत्र रामदास गांव संदोटी के रूप में हुई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह विजय कुमार जब अपने मोबाइल को चार्ज करने के लिए बिजली की शॉकेट में डालने लगा, तो इस दौरान शॉकेट के साथ की तारों से युवक करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजन बेहोशी की हालत में तुरंत उसे घवांडल अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब रैफर किया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी श्रीनयनादेवी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]