लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मौसम ने बदली करवट, नारकंडा में शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी

PRIYANKA THAKUR | 14 नवंबर 2022 at 12:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी, खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम के करवट बदलते ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा में आज सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे। ऐसे में नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी होने से वहां पहुंचे सैलानियों की ख़ुशी का कोई ठिकाना नही रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बर्फबारी से शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की आमद में एक बार फिर भारी इजाफा होने की उम्मीद है। राज्य के ऊंचाई वाले कई भागों में सोमवार सुबह से बर्फबारी, तो मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो रही है। एक ओर जहां पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। तो वही , स्थानीय लोगो को मुश्किलें अब बढ़नी शुरु हो गई है। सर्द हवाओं के रुख से ठिठुरन भी बढ़ गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]